इंदौर मेें जुए के विवाद में युवक की हत्या, सड़क पर पड़ा था शव

मध्य प्रदेश राज्य

इंदौर

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में जुए के विवाद मेें एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। हत्या में युवक के दोस्त ही शामिल है,लेकिन उनके नाम सामने नहीं आए है। जिस युवक की हत्या हुई वह भी आदतन अपराधी था। उस पर कई थानों में केस दर्ज थे।

सुबह चंदन नगर की आम वाला गली में लोगों नेे नीले रंग की शर्ट पहले युवक को सड़क पर लेटे थे। उसकेे आसपास खून भी बह रहा था। तत्काल पुलिस को रहवासियों ने सूचना दी। मृतक का नाम टोनी है। वह लोहारपट्टी में रहता है और अक्सर अपने दोस्तों के साथ चंदन नगर क्षेत्र में देखा जाता था। टोनी जुुआ खेलने और नशे का भी आदि था। उसकी हत्या सुबह 4 बजे के करीब की गई।

पुलिस को आशंका है कि जुए के विवाद में उसे उसके साथियों ने ही मौत के घाट उतारा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने फिलहाल किसी पर शंका जाहिर नहीं की है। फिलहाल मृतक के दोस्तों की तलाश पुलिस कर रही है।

बजरंग दल कार्यकर्ता की पीठ पर कैंची घोंपी

राजेंद्र नगर क्षेत्र में बाइक से जा रहे एक युवक मयंक मेहता की पीठ पर अज्ञात बदमाश ने कैंची घोंप दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। युवक पीठ में धंसी कैची के साथ ही अन्नपूर्णा रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। डाक्टरों ने सर्जरी कर कैंची निकाली। मयंक बजरंग दल से भी जुड़ा है। जिस युवक ने उसे कैंची मारी वह बगैैर नंबर की बाइक पर आया था। पहचान छुपाने के लिए उसने हैलमेट भी पहन रखा था। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry