ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों ने असंभव को संभव कर दिखाया – मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव फॉर सोशल चेंज इन डिसेब्लड के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्यप्रदेश का आयोजन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (मध्यप्रदेश) के कॉन्क्लेव फॉर सोशल चेंज इन डिसेब्लड में कहा है कि ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों ने असंभव को भी संभव करके दिखा दिया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता से यह सिद्ध कर दिया है कि वे क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। ये खिलाड़ी मन की आँख से देखते हैं। इनका व्यक्तित्व, मन एवं विचार शुद्ध और पवित्र हैं। ईश्वर ये यही प्रार्थना है कि इन खिलाड़ियों का जीवन स्नेह, प्रेम और आत्मीयता से भरा रहे। मुख्यमंत्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। परम वीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया के राष्ट्रीय कैप्टन डॉ. महन्तेश जी.के. और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (मध्यप्रदेश) के डॉ. राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'मन के हारे हार है-मन के जीते जीत।' हमें सकारात्मक रहते हुए आत्म-विश्वास के साथ जीवन के सभी क्षेत्र में कर्मरत रहना चाहिए। उन्होंने खेल सहित जीवन के सभी क्षेत्र में प्रतिभागियों की सफलता और सुखी जीवन की कामना की।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry