शेयर बाजार ने रचा इतिहास, नए शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

बिज़नेस

नई दिल्ली
 घरेलू शेयर बाजार ने आज यानी बुधवार 21 जून 2023 को एक नया इतिहास रचा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है। पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में सेंसेक्स को 203 दिन लगे। इससे पहले 1 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 63583.07 के स्तर पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। आज यह सुबह 10 बजे के करीब 63,588.31 के स्तर पर पहुंचकर नया ऑल टाइम हाई बना दिया।
 
9:28 बजे: सेंसेक्स अब अपने ऑल टाइम हाई को तोड़ने में केवल 40 अंक पीछे है। यानी एक दिसंबर 2022 को बने ऑल टाइम हाई 63583 के रिकॉर्ड को तोड़न के लिए केवल 40 अंकों की दरकार है। बता दें शेयर बाजार एक बार फिर इतिहास रचने को बेताब नजर आ रहा है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स नए ऑल टाइम हाई से 116 अंक पीछे खुला। आज सेंसेक्स 139 अंक ऊपर 63467 के स्तर पर खुला। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 18849 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी का सर्वकालिक उच्च स्तर 18,888  है, जबकि सेंसेक्स का 63583.07 है।
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 63512 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी में 38अंकों की बढ़त के साथ 18855  के स्तर पर था। निफ्टी के 50 स्टॉक्स में से 32 हरे और 18 लाल निशान पर थे। वहीं सेंसेक्स में केवल 14 शेयर ही बढ़त पर थे। निफ्टी टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, विप्रो, एलएंडटी और हीरो मोटोकार्प जैसी कंपनियों के स्टॉक्स थे तो निफ्टी टॉप लूजर में दिविस लैब, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिन्डाल्को, सिप्ला और सनफार्मा थे। आज अडानी ग्रुप के शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर, एसीसी , अंबुजा सीमेंट और  एनडीटीवी हरे निशान पर थे।  जबकि, अडानी पोर्ट्स , अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन  और अडानी टोटल गैस आज नुकसान में थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry