नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस को आज बुधवार को दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं, जिसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कॉल करने वाले शख्स का पता लगाने के लिए एक टीम तैनात की गई है।उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अंजान फोन कॉल से प्रधानमंत्री और किसी मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई हो। इससे पहले भी पुलिस के पास धमकी भरी कॉल आ चुकी हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

