कपल्स को रोमांस करना सिखा रही यह लड़की, करती है मोटी कमाई

देश

नई दिल्ली
पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका जैसे रिश्तों में प्यार एक महत्वपूर्ण पहलू है। उसके बिना जीवन अधूरा लगने लगता है। कई बार जब कपल्स के बीच ये नजदीकियां खत्म होने लगती हैं, तब वे डाक्टर्स या ऐसे एक्सपर्ट्स से सलाह लेते हैं, जो उनके रिश्तों में पुराना प्यार पैदा करने का काम करते हैं। अमेरिका की रहने वाली एक महिला भी इसी तरह की एक्सपर्ट है जो कपल्स को रोमांस के हुनर सिखाती है जिससे उनकी जिंदगी फिर से रंगीन हो जाए, पर इस काम को करने के लिए वह इतने रुपए लेती है कि आप सोच भी नहीं सकते।

 अमेरिका के नैशविले की रहने वाली हैना निकोल एक ओन्लीफैंस पर कंटैंट क्रिएटर हैं पर कपल्स की मदद करने के लिए जानी जाती हैं। हैना खुद को मैंटल हैल्थ एक्सपर्ट के साथ-साथ रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी बताती हैं। उनके क्लाइंट्स या सब्सक्राइबर्स, उनकी मदद से अपने रिश्तों को सुधारने का काम करते हैं। महिला ने बताया कि इस तरह उन्होंने कई शादियां टूटने से बचाई हैं।

 
हैना कहती हैं कि अक्सर उनके पास पुरुष यह समस्या लेकर आते हैं कि उनकी पत्नी या प्रेमिका अब रोमांस नहीं करना चाहतीं, या फिर वे इतने समय से रिलेशनशिप में हैं कि रिश्ते में प्यार खत्म होता जा रहा है। कई मर्द उनके सामने ये सब बातें करने में झिझकते हैं, इसलिए हैना उनसे ऑनलाइन बातें करती हैं। साल, 2018 में उन्होंने ओन्लीफैंस पर अकाऊंट शुरू किया था, जहां वह अपने सब्सक्राइबर्स की समस्या को सुनती हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी अक्सर अपनी समस्याएं उन्हें मैसेज के जरिए बताती हैं। हैना ने अपनी आमदनी के बारे में भी बताया। उन्होंने स्पष्ट आंकड़ों का खुलासा तो नहीं किया, पर उन्होंने यह बताया कि वह हर महीने 6 फिगर में कमाती हैं, यानी हर महीने उनकी कमाई 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry