बतौर प्रोड्यूसर ये मेरे कॅरियर का बेस्ट फेज: कंगना

मनोरंजन

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों बतौर निमार्ता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस कंगना डायरेक्शन के बाद अब बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान कंगना ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं।

मुझे लगता है ये मेरे करियर का सबसे बेस्ट फेज है क्योंकि मुझे इतनी ज्यादा आजादी मिल रही है, खास तौर पर क्रिएटिव फील्ड में। बतौर प्रोड्यूसर, मैं बहुत ही संतुष्ट हूं। बतौर एक्टर, आप इतने सालों से सेट पर जाते हो, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर जब सेट पर जाते हो तो एक अलग ही एहसास होता है। अपना खुद का एक प्रोजेक्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं और उसमें आपको जब एक क्रिएटिव संतुष्टि मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है। पिछले 5-6 सालों से मेरी फिल्मों में काफी ज्यादा इन्वॉल्वमेंट हो गई है। जब मैं सिर्फ एक्टिंग ही करती थी, तब मुझे बिल्कुल नहीं लगा था कि एक प्रोड्यूसर का काम इतना मुश्किल होगा। वो चीज मुझे अपने इस डेब्यू प्रोजेक्ट में सीखने को मिली।

मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर को ज्यादा सहानुभूति की जरूरत होती है, ये मुझे अब समझ में आ रहा है। बतौर एक्टर, हम कई बार प्रोड्यूसर पर हर चीज डाल देते हैं, लगता है कि प्रोड्यूसर के पास बहुत पावर है, लेकिन सच्चाई ये भी है कि उन्हें कई चीजों से गुजरना पड़ता है। ‘गैंगस्टर’ में लीड हीरोइन होने के बावजूद कंपनी का ही मेकअप आर्टिस्ट दिया गया। मेरी लॉन्च फिल्म ‘गैंगस्टर’ में लीड हीरोइन होने के बावजूद मुझे मेरी कंपनी का ही मेकअप आर्टिस्ट दिया गया था, पर्सनल नहीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry