करण देओल मैरिज: पहली पत्नी के साथ नजर आए धर्मेंद्र, सनी की पत्नी पूजा का भी रेयर अपीयरेंस

मनोरंजन

मुंबई

सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा से शादी कर ली है। मंगलवार को करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में करण के पिता सनी देओल, चाचा बॉबी देओल और दादा धर्मेंद्र समेत पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर की है जिसमें धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर करण और दृशा की शादी के दौरान की है जिसमें धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर कपल को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर करण और दृशा की शादी के दौरान की है जिसमें धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर कपल को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के अलावा सनी और उनकी पत्नी पूजा भी साथ नजर आ रहे हैं। देओल परिवार के सदस्य साथ में कम ही नजर आते हैं। सनी देओल की पत्नी पूजा का पब्लिक अपीयरेंस तो ना के बराबर है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry