नीतीश और अखिलेश को झटका, विपक्षी एकता मीटिंग में नहीं आएंगे आरएलडी चीफ जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
विपक्षी एकता पर पटना में होने वाली दलों की महाबैठक से पहले नीतीश और अखिलेश को झटका लगा है।विपक्षी एकता दलों की बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह नहीं शामिल होंगे। जयंत ने इसके पीछे कारण पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम को बताया है। जयंत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोइस बैठक की सफलता के लिए अपने संदेश द्वारा शुभकामनाएं दी। वहीं जयंत के बैठक शामिल नहीं होने की खबर फैलते ही अखिलेश साथ चल रही खटपट पर भी चर्चा तेज हो गई।

दरअसल, अखिलेश और जयंत लोकसभा चुनाव 2019 से साथ आए, 2022 विधानसभा भी साथ लड़े। दोनों पार्टियों के बीच तल्खी शहरी निकाय चुनाव के दौरान बढ़ी। एक ओर जहां रालोद मेरठ मेयर सीट पर दावेदारी चाहता था। वहीं, अखिलेश ने बगैर चर्चा किए ही सपा से सीमा प्रधान को उम्मीदवार बना दिया। हालांकि, चुनाव में प्रधान को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मेरठ के मवाना नगर पालिका परिषद सीट और बागपत के खेकड़ा नगर पालिका समेत कई अन्य सीटों पर भी टकराव देखने को मिला।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
आपको बता दें कि पटना में 23 जून शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे सीएम आवास 1, अणे मार्ग में शुरू होगी। इसके मद्देनजर 1, अणे मार्ग जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले नेताओं के स्वागत और उनके खान-पान का विशेष इंतजाम किया गया है। बिहारी व्यजनों के साथ-साथ मौसमी फल और जिस राज्य से जो नेता आ रहे हैं, उनके राज्य के व्यंजन को परोसने की भी तैयारी है।

इस महाबैठक ने शामिल होंगे ये दिग्गज नेता
दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, झारखंड, कश्मीर से आने वाले ज्यादातर नेता शुक्रवार को आएंगे और उसी दिन शाम लौट जाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाकपा नेता डी राजा और भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य गुरुवार को ही पटना पहुंच जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे पटना पहुंचेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिव सेना (बाला साहेब गुट) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चार्टर विमान से शुक्रवार को आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार सुबह 10 बजे यहां आएंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शुक्रवार को ही पटना आएंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry