रायपुर.
शहर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू) ने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व राष्ट्रीय नेताओं के अनुमोदन पश्चात संगठन के कामकाज को गति प्रदान करने के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्य विभाजन किया है। विपुल चौबे को प्रभारी महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इनके अलावा आशुतोष मिश्रा को पश्चिम विधानसभा, महितोष साहू को उत्तर विधानसभा व हीरा नागरची को दक्षिण विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 9 अन्य पदाधिकारियों को भी नवीन कार्यदायित्व सौंपा गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

