क्रिकेटर शमी की पत्‍नी फिर सुर्खियों में, सावन के स्‍वागत में खेत-खलिहान तक पहुंचे कदम; चर्चा में मॉडल हसीन जहां का फोटो शूट

उत्तर प्रदेश राज्य

अमरोहा
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी और मॉडल हसीन जहां एक बार फिर अपने फोटो शूट के जरिए सुर्खियों में हैं। सावन के स्वागत में इस बार हसीन के कदम खेत-खलिहान तक पहुंचे हैं। खुले बाल और पारंपरिक साड़ी में छाते संग उनके फोटो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

प्रशंसक जहां इसे सराह रहे हैं तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी आलोचकों की निगाह उन पर तिरछी ही बनी है। मॉडल हसीन जहां मूल रूप से पश्चिम बंगाल राज्य की निवासी हैं। क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी संग रिश्तों में बनी तल्खी के चलते फिलहाल वह अपनी बेटी आयरा के साथ कोलकाता में रह रहीं हैं। मॉडलिंग की दुनिया में उनकी सक्रियता लगातार बनी है। बीते दिनों एक बांग्ला फिल्म में भी उन्होंने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था, जिसे खासा सराहा गया।

अभी हसीन अपने एक फोटो शूट के चलते चर्चाओं में हैं। सावन के मौसम का स्वागत उन्होंने अपने फोटो शूट से किया है। लाल साड़ी में छाते संग खेत-खलिहान के बीच किए गए हसीन के इस फोटो एलबम को प्रशंसक खासा सराह रहे हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर ये फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry