गृह मंत्री शाह ने सीएम सरमा को हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन

देश

नई दिल्ली
असम में बाढ़ से हालात भयावह है। राज्य के विभिन्न जिलों के करीब पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री शाह ने ट्वीट किया
    भारी बारिश के कारण असम के कुछ हिस्सों में लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैंने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही राहत और बचाव अभियान चला रही हैं और पर्याप्त बल तैयार हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

असम में बाढ़ से करीब पांच लाख लोग प्रभावित
बता दें कि असम में बाढ़ से अब तक करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जिलों के 4.88 लाख से अधिक लोग इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ से दो लोगों की मौत
वहीं, बाढ़ से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। असम में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बजाली उपमंडल है, जहां 2.67 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry