फुटपाथ पर रहने वालों के बीच प्रेम प्रसंग, स्लोचन के नशे में गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश राज्य

 आगरा

आगरा कैंट रेलवे कालोनी में 20 वर्षीय लक्ष्मी की हत्या में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। नशे में दोनों में झगड़ा हुआ था। पत्थर से सिर कुचलकर हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया था। सदर पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय लक्ष्मी आगरा कैंट स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहती थी। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका था। पिछले दो साल से लक्ष्मी की दोस्ती फुटपाथ पर रहने वाले सुभाष कुशवाह उर्फ लंबू से थी। दोनों साथ रहा करते थे। स्लोचन का नशा करते थे। कभी फुटपाथ पर तो कभी खाली पड़े किसी मकान में रहा करते थे।

22 जून को लक्ष्मी का शव मिला था। आस-पास के लोगों ने उसकी पहचान की थी। बताया था कि इसके साथ रहने वाला युवक इसे बेरहमी से पीटा करता था। आए दिन मारपीट हुआ करती थी। नशे में झगड़ा होने पर प्रेमी सुभाष ने पत्थर से सिर पर प्रहार कर लक्ष्मी की हत्या की थी। घटना के बाद वह भाग गया था। पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वाले युवकों से सुभाष के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि वह मूलत रामबाग इलाके का निवासी है।
 
इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि सुभाष कुशवाह पकड़ा गया। पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। बताया कि नशे की लत के चलते तीन साल पहले अपना घर छोड़ दिया था। फुटपाथ पर रहने लगा था। नशे में किस बात पर झगड़ा हुआ था उसे याद नहीं। उसने पत्थर उठाकर लक्ष्मी के सिर पर मार दिया था। आरोपित चोरी और लूट के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने खुद हत्या की बात कबूल कर ली है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry