नई दिल्ली
एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान में एक यात्री ने पहले फ्लाइट में फर्श पर पेशाब किया और फिर शौच किया। इतना ही नहीं वह विमान में थूकता भी रहा। एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान में एक यात्री ने पहले फ्लाइट में फर्श पर पेशाब किया और फिर शौच किया। इतना ही नहीं वह विमान में थूकता भी रहा। यह फ्लाइट मुंबई से दिल्ली आ रही थी। घटना 24 जून की है। आरोपी का नाम राम सिंह है। उसे दिल्ली की आईजीआई पुलिस (इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट) को सौंप दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्रू मैंबर्स ने यात्री को कई बार चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद विमान के गंतव्य पर पहुंचने पर एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख उसे स्थानीय पुलिस थाने ले गए। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294/510 के तहत एफआईआर दर्ज की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट में राम सिंह नाम के यात्री ने एयरक्राफ्ट में पेशाब और शौच किया, फिर थूका। यह घटना फ्लाइट नंबर AIC866 की है।
यात्री की केबिन क्रू मेंबर और दूसरे यात्रियों से कहासुनी भी हुई, विमान में काफी देर तक हंगामा होता रहा। इससे पहले पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस मामले पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं इस घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को पेरिस-नई दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में नशे में एक यात्री ने महिला पैसेंजर के कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

