मजेदार किस्सा : नीना गुप्ता ने किसिंग सीन के बाद किया डिटॉल से कुल्ला

मनोरंजन

मुंबई

नीना गुप्ता लस्ट स्टोरी 2 में एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। वह अब बोल्ड सीन्स बिंदास होकर करती हैं। हालांकि जब पहला किसिंग सीन किया था तब वह काफी परेशान थीं। यह राज उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खोला। उन्होंने इस सीन की इंट्रेस्टिंग डिटेल बताई। यह उन दिनों की बात है जब टीवी पर फिजिकल इंटिमिसी दिखाना दूर की बात थी।

खराब था किसिंग सीन का अनुभव
नीना गुप्ता का पहला किसिंग सीन का अनुभव काफी खराब था। इतना कि वह रातभर सो नहीं पाई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, कई साल पहले मैंने दिलीप धवन के साथ एक सीरियल किया था। इसमें इंडियन टीवी का पहला लिप-लॉक था। मैं पूरी रात सो नहीं पाई थी। ऐसा भी नहीं था कि हम दोस्त थे। बस साथ काम करने वाले थे। वह गुड-लुकिंग थे पर इन सब मामलों में इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि शारीरिक और मानसिक रूप से मैं तैयार नहीं थी।

कठिन था सीन
नीना बताती हैं, मैं बहुत टेंशन में थी लेकिन खुद को समझाया। जैसे ही सीन खत्म हुआ, मैंने डिटॉल से कुल्ला किया। जिसे मैं जानती भी नहीं उसे किस करना बहुत कठिन था। नीना ने बताया कि चैनल को तो लगा कि उनके हाथ जैसे खजाना लग गया। उन लोगों ने किसिंग क्लिप से ही एपिसोड प्रमोट कर दिया। लेकिन यह उलटा पड़ गया।

उलटा पड़ा चैनल का दांव
उस वक्त ज्यादा चैनल्स नहीं थे। एक ही टीवी होता था। परिवार के लोग साथ में टीवी देखते थे। कई लोगों को सीन पर आपत्ति हुई। बाद में इसे हटाना पड़ा। नीना ने बताया कि उत्सव में भी उन्होंने एक लव सीन किया था। यह बहुत मुश्किल था। नीना ने यह बातें इंस्टंट बॉलीवुड से बातचीत में बताईं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry