सरकार के 9 साल होने पर क्विज का आयोजन, दो हजार लोग जीतेंगे पुरस्कार

राजनीती

 भोपाल

पिछले नौ वर्षो में भारत की शानदार उपलब्धियों के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार  नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण महाक्विज का आयोजन कर रही है। इस क्विज में नौ सवालों का जवाब ढाई सौ सेक ण्ड में देना होगा। सबसे पहले और सबसे सही जवाब देने वाले दो हजार प्रतिभागियों को विजेता के रूप में चुना जाएगा और प्रत्येक को एक हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इस क्विज के विषय आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनकी जरुरतों को पूरा करने वाली विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते है। भारत की उत्पादन क्षमता के मजबूतीकरण के साथ भारत ने आत्मनिर्भर भारत से वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त की है। नागरिको के जीवन में सुधार करते हुए सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास सबका विश्वास भारत को वैश्विक मानचित्र पर लाने का समावेशी और प्रगतिशील मूलमंत्र है। पिछले नौ वर्ष की भारत की उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरुक करने के लिए यह महाक्विज आयोजित की जाएगी। इसमें तीस जून तक भाग लिया जा सकेगा।

इस क्विज में सभी भारतीय प्रवेश ले सकेंगे। क्विज में माई गॉव प्लेटफार्म के जरिए भाग ले सकेंगे।  स्टार्ट क्विज पर क्लिक करते ही ढाई सौ सेकण्ड में नौ सवालों के जवाब देने होंगे।  क्विज में प्रश्नो को प्रश्न बैंक से एक स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से रैंडम रुप से चुना जाएगा। क्विज के प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय प्रारुप में होंगे और इनमें केवल एक सही विकल्प होगा। कोई माइनस मार्किंग नहीं होगा। प्रतिभागियों को सभी प्रश्नों के लिए प्रयास करना होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry