Asin Divorce: असिन ने जिसके लिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, आज उसी से ले रही हैं तलाक?

मनोरंजन

नई दिल्ली  

हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस असिन से जुड़ी चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है असिन और उनके पति राहुल शर्मा के बीच सबकुछ सही नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम से पति संग अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही असिन के फैंस हैरान हैं।

फैन क्लब का दावा
वहीं असिन और राहुल का एक फैन पेज कपल के अलग होने का दावा कर रहा है। फैन पेज ने असिन के इंस्टाग्राम की तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात का दावा किया है कि असिन ने फरवरी से ही राहुल के साथ अपनी तस्वीरें डिलीज करना शुरू कर दिया था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि असिन, राहुल से तलाक लेने वाली हैं। न ही इस बात का पता चल पाया है कि असिन ने राहुल के साथ अपनी तस्वीरें क्यों हटाईं।

सिर्फ राहुल संग इस तस्वीर को नहीं किया डिलीट
असिन ने राहुल और अपनी एक तस्वीर को अभी तक डिलीट नहीं किया। यह तस्वीर असिन और राहुल के रिसेप्शन पार्टी की है। इस तस्वीर में राहुल और असिन के अलावा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। असिन ने यह तस्वीर ऋषि कपूर के निधन के समय उन्हें याद करते हुए पोस्ट की थी।

ऐसे हुई थी असिन और राहुल की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब साल 2012 में असिन 'हाउसफुल 2' के सिलसिले में ढाका जा रही थीं तब उनकी पहली बार राहुल से मुलाकात हुई थी। असिन के साथ ढाका जा रहे अक्षय कुमार ने ही उनकी और राहुल की मुलाकात करवाई थी। इतना ही नहीं, अक्षय ने दोनों को डेट करने की नसीहत भी दी थी। हालांकि, तब असिन ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन जब असिन को पता चला कि जिस प्राइवेट जेट में बैठकर वह ढाका गई थीं वह जेट राहुल का था तब वे उनकी सादगी की कायल हो गईं। उन्होंने नंबर एक्सचेंज किया, बातें कीं और फिर साल 2017 में रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद असिन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और बेटी अरिन को जन्म दिया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry