सोसायटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरे, लगे जय श्रीराम के नारे

देश

  मुंबई

बीती रात मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित JP इंफ्रा सोसायटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाए जाने पर घंटों हंगामा हुआ. इस बीच विरोध कर रहे लोगों ने कभी हनुमान चालीसा पढ़ा तो कभी जय श्रीराम के नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया.

जानकारी के अनुसार, मोहसिन शेख नाम का एक शख्स बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था. इस दौरान सोसायटी के लोगों को जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो सारे लोग सोसायटी के बाहर जमा हो गए और बकरे बाहर ले जाने के लिए प्रदर्शन करने लगे.

विरोध कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और जय श्रीराम के नारे लगाए. इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इस दौरान सोसायटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.

हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने सोसायटी के लोगों से कहा कि नियम के मुताबिक, सोसायटी में कुर्बानी नहीं दी जा सकती है. हम ऐसा करने भी नहीं देंगे. अगर ऐसा किया जाएगा तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेंगे. लेकिन सोसायटी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई आदमी बकरा घर में ला सकता है या नहीं, फिर भी हम लोगों की भावना को देखते हुए बकरा यहां से ले जाने के लिए कहेंगे.

सोसायटी में रहते हैं 250 मुस्लिम परिवार

इस मामले में बकरा लाने वाले मोहसिन का कहना है कि इस सोसायटी में 200 से 250 मुस्लिम परिवार रहते हैं. हर साल बिल्डर हमें बकरा रखने के लिए जगह देता था, लेकिन इस बार बिल्डर का कहना था कि जगह नहीं है. इसके लिए अपनी सोसायटी से बात कीजिये. मोहसिन के मुताबिक, सोसायटी से भी बकरा रखे जाने के लिए जगह मांगी, लेकिन सोसायटी की ओर से कोई जगह नहीं दी गई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry