आजमगढ़
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में खेत में शौच करने के लिए गई एक युवती को तीन दरिंदों ने पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। युवती के परिजनों द्वारा तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाने की पुलिस दुष्कर्म के तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रौनापार थाने की पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली 21 वर्षीय सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे अपने घर से शौच करने के लिए खेत के तरफ गई थी। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे।
खेत में अकेली युवती को देखकर तीनों ने उसे पकड़ लिया अगर पकड़ने के बाद तालाब किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान लोगों ने उसका मुंह दबा दिया था, जिससे वह शोर नहीं मचा पाई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

