कूनो नेशनल पार्क में चीतों के बीच हुई लड़ाई, अफ्रीकी चीता अग्नि हुआ घायल

देश

कूनो
कूनो नेशनल पार्क में अन्य चीतों संग लड़ाई में अफ्रीका से यहां लाया गया एक चीता घायल हो गया है। अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को कूनो नेशनल पार्क के खुले वन क्षेत्र में चीतों के दो ग्रुप्स के बीच में झड़प हो गई। जिसके बाद नर चीता अग्नि घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल चीते का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में भी सुधार हुआ है।

बताते चलें कि ऐसी ही झड़प में मार्च से अब तक पैदा हुए चार शावकों में से तीन सहित छह चीतों की मौत हो चुकी है। ऐसे में केएनपी के प्रबंधन और प्रशासन पर उंगली उठ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में विलुप्त हो रहे चीतों की संख्या को फिर से बढ़ाने के प्रयास के तहत पिछले साल 17 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए 8 चीदों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके अलावा इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीतों को लाया गया था। बताते चलें कि साल 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत की चीता परियोजना के तहत अंतराराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के दिशानिर्देशों के अनुसार जंगली प्रजातियों खासतौर पर चीतों को बढ़ाने के प्रयास तेज किए गए।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry