‘एक था जोकर’ फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर में स्टार को पहचानना हुआ मुश्किल

मनोरंजन

मुंबई

यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘एक था जोकर’ का एक और लुक आउट हो गया है, जिसमें यश कुमार का फेस रिवील हुआ है। इसमें यश कुमार अनोखे गेट अप में नजर आ रहे हैं। पहली नजर में वे पहचान भी नहीं आ रहे हैं। इस फिल्म के लुक ने बॉक्स आफिस का तापमान बढ़ा दिया है। फिल्म के निमार्ता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। ये फिल्म एक अद्भुत कहानी पर आधारित है, जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है।

इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म ‘एक था जोकर’ यश कुमार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसको लेकर यश कुमार ने बताया, "एक था जोकर एक ऐसी फिल्म जिसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सिर्फ एहसास हैं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। पोस्टर कैसा लगा आप अपनी राय जरुर दें। वहीं फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा ने भी दावा किया है, फिल्म ‘एक था जोकर’ भोजपुरी में इस साल की सबसे अनोखी और मनोरंजक फिल्म होने वाली है।

इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है बताते चलें कि फिल्म ‘एक था जोकर’ के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहांगीर सैयद, संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निमार्ता शैलेन्द्र सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry