जगत प्रकाश नड्डा आज आएंगे बिलासपुर, शास्त्री मैदान की जगह रेलवे मैदान में करेंगे जनसभा

बिलासपुर

बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर 2 बजे रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। इससे पहले उनकी जनसभा शास्त्री मैदान में होने वाली थी, लेकिन सुरक्षागत कारणों व ज्यादा भीड़ आने की संभावनाओं को देखते हुए कारण स्थल में बदलाव किया गया है।

जनसभा स्थल की तैयारियो को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक और कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि ने स्थल का निरीक्षण किया। इस उन्होंने सभा स्थल में मंच व्यवस्था का मुआयना किया। इसके साथ जनसभा में शामिल होने वाले प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले कार्यकतार्ओं के बैठने एवं वर्षा से बचाव के लिए टेंट व्यवस्था का जायजा लिया।

दुर्ग में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की बिलासपुर में यह दूसरी बड़ी जनसभा होगी। जिसमें 20 हजार की भीड़ तथा प्रत्येक विधानसभा से 5 हजार की भीड़ लाने का लक्ष्य विधायकों व पदाधिकारियों को दिया गया है। पहले सभा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में तय की गई थी, जो शहर के बीच भीड़ भरे इलाके में था। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाते हुए सभा स्थल के लिए रेलवे के नार्थ इंस्टीट्यूट मैदान को तय किया गया और रेलवे से इसके लिए अनुमति ले ली गई हैं। आज दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका जोशील स्वागत करने की तैयारी में जुट गए है। इसके लगभग 2 बजे के आसपास जनसभा को संबोधित करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry