पथरी के ऑपरेशन से फूला पेट बताकर की शादी, सुहागरात के अगले ही दिन मां बनी नई दुल्हन

उत्तर प्रदेश राज्य

ग्रेटर नोएडा
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नई नवेली दुल्हन द्वारा सुहागरात के अगले ही दिन बच्ची को जन्म देने का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस धोखे और बेइज्जती से नाराज दूल्हे ने अब दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।  

दरअसल, दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की बीते सोमवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद की रहने वाली लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद नई दुल्हन का ससुराल में धूमधाम से स्वागत किया गया। मंगलवार को उसकी सुहागरात थी। सुहागरात के दौरान अचानक दुल्हन के पेट में अचानक से काफी तेज दर्द होने लगा। इससे घबराया पति और ससुरालवाले तुरंत दुल्हन पास में ही एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यहां जब डॉक्टर द्वारा जब दुल्हन का चेकअप किया गया तो पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है। डॉक्टर की यह बात सुनकर पति और सभी ससुरालवालों के के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं इसके कुछ घंटों बाद अगले दिन दुल्हन की डिलीवरी भी हो गई और उसने 7 महीने की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यह बात दुल्हन के मायके वालों को पता चली तो वह भी बुलंदशहर से बेटी के पास अस्पताल पहुंच गए, जहां दोनों ही पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान अपने साथ हुए इस धोखे नाराज ससुरालवालों और दूल्हे ने पत्नी को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में आपस में समझौता होने के बाद मायके वाले बेटी और उसकी बच्ची को साथ वापस गांव लौट गए हैं।

दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी के लिए करीब 5 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। उस वक्त उन्हें लड़की के गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी। दुल्हन पक्ष ने उनसे जानबूझकर उन्हें धोखे में रखा और बेटी के गर्भवती होने की बात छिपाई। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने शादी के वक्त दूल्हा पक्ष को कुछ समय पहले लड़की का पथरी का ऑपरेशन होने के चलते उसका पेट फूलने की बात बताई थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry