नक्सलियों के 6 लाख 20 हजार नगद के साथ 1 नक्सल सहयोगी सहयोगी

छत्तीसगढ़ रायपुर

बीजापुर

आवापल्ली थाना क्षेत्र अंर्तगत तालपेरू पेट्रोल पंप आवापल्ली के पास में पुलिस ने 6 लाख 20 हजार रुपए नगदी के साथ नक्सलियों के सहयोगी महेश बाड़से को गिरफ्तार किया है। नक्सल सहयोगी महेश बाड़से नक्सलियों के 2-2 हजार रुपए के नोटों को बैंक में जमा करवाने जा रहा था। बीजापुर जिले में पिछले एक महीने में पुलिस ने नक्सलियों के पैसे के साथ उनके सहयोगियों को पकड?े का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 10 लाख और 08 लाख रुपए नगद के साथ पुलिस ने नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। वे लोग भी नक्सलियों के 2-2 हजार रुपए के नोटों को बैंक में जमा करवाने और ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बासागुड़ा रुह्रस् कमांडर शंकर एवं नेण्ड्रा अध्यक्ष हड़मा कुहरामी ने इसे 9 लाख रुपए दिए थे। कुछ दिन पहले आवापल्ली के एक बैंक में इसने 1 लाख 80 हजार रुपए जमा करवा दिए थे। इसके अलावा 1 लाख रुपए अन्य किसी काम में खर्च किया था। शेष बचे 6 लाख 20 हजार रुपए को भी जमा करने की प्लानिंग थी ।

बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नक्सलियों का पैसा लेकर बाइक के आवापल्ली आ रहा है। इसी सूचना के बाद जवानों ने तालपेरू पेट्रोल पंप के पास चेक पोस्ट कगाकर आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी शुरू की, इसी दौरान बाइक से एक युवक आते दिखा। जिसे रुकवाया गया। उसकी तलाशी लेने पर बाइक की पेट्रोल टंकी के ऊपर लगाए गए है बैग के अंदर से 06 लाख 20 हजार रुपए बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। युवक ने अपना नाम महेश बाड़से उम्र 24 वर्ष बताया। इसके पास से नक्सल पर्चा समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। इसने पुलिस को बताया कि, नक्सली कमांडर्स ने पैसे बैंक में जमा करने के लिए दिए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry