गाजियाबाद
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की हैट्रिक पक्की करने के लिए अभी से मिशन 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए नई-नई नीतिओं और योजनाओं पर काम चल रहा है। भाजपा द्वारा मोदी सरकार के कामों और नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिलास्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।
भाजपा महासंपर्क अभियान के समापन दिवस पर महानगर इकाई की 2139 टोलियां शुक्रवार को गाजियाबाद में घर-घर जाकर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगेंगी। इस दौरान मंत्री और स्थानीय विधायक से लेकर संगठन के वरिष्ठ नेता भी समाज के विभिन्न तबकों से जुड़े गणमान्य लोगों के घर जाएंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि महानगर में 2,139 बूथ हैं। हरेक बूथ से 100 कार्यकर्ताओं की टोली नजदीक के घरों में जाकर संपर्क से समर्थन अभियान चलाएंगी। एक जून से प्रारंभ महासंपर्क अभियान का शुक्रवार को अंतिम दिन है।
अभियान के तहत प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गुरुवार को राजनगर, नवयुग मार्केट समेत कई इलाकों में जाकर समर्थन मांगा। उन्होंने वरिष्ठ रक्षा वैज्ञानिक कुशमाकर शुक्ला, एसडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामौतार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपिन त्यागी जैसे गणमान्य लोगों के घर जाकर मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

