हॉलीवुड एक्टर एलन आर्किन का निधन, इंडस्ट्री में किया था 65 साल से भी ज्यादा काम

मनोरंजन

मशहूर अमेरिकी एक्टर एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन हो जाने की जानकारी दी। एलन को 'कैच-22', 'एडवर्ड सिजरहैंड्स' और 'लिटिल मिस सनशाइन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। वह अपने शानदार काम के चलते ऑस्कर भी जीत चुके थे।

Alan Arkin के बेटे व परिवार की ओर से एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा, 'हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।' मालूम हो आर्किन ने 65 साल से भी ज्यादा समय फिल्मों के लिे बिताया था।

हॉलीवुड एक्टर एलन आर्किन के निधन से शोक की लहर
उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में "लिटिल मिस सनशाइन" के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

एलन के को-स्टार्स ने जताया दुख
'स्लम्स ऑफ बेवर्ली हिल्स' में एलन आर्किन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं नताशा लियोन इस दुखद खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'आज तक मैंने जिन भी कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें से वह सबसे शानदार, इंस्पारिंग और दायलु एक्टर थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry