AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज

राजनीती

नईदिल्ली

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में प्रभावशाली पद पर रहे हैं. ऐसे में जमानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) आबकारी केस (Delhi Liquor Policy Case) में सीबीआई (CBI)और ईडी  की जांच का सामना कर रहे हैं. सिसोदिया 26 फरवरी से जेल में हैं. 103 दिन बाद बुधवार को उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया (Sima Sisodia)से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद सीमा सिसोदिया ने ट्विटर पर एक लेटर भी जारी किया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry