दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियों वाला देश अमेरिका-जापान नहीं, मात्र 6.8 वर्ग किमी एरिया वाला है

बिज़नेस

नई दिल्ली
क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश के लोगों के पास सबसे ज्यादा गाड़ियां हैं? अमेरिका, जापान और चीन इस लिस्ट में काफी नीचे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम जिब्राल्टर (Gibraltar) का है। जिब्राल्टर स्पेन के दक्षिणी तट पर स्थित के ब्रिटिश कॉलोनी है। इस पर 1713 से ब्रिटेन का कब्जा है। मात्र 6.8 वर्ग किमी में फैले जिब्राल्टर की आबादी मात्र 32,669 है। World of Statistics के मुताबिक जिब्राल्टर में प्रति 1,000 लोगों पर 1,444 गाड़ियां हैं। इनमें कार, वैन, बस, फ्रेट और दूसरे तरह के ट्रक शामिल हैं लेकिन टू वीलर को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सैन मरीनो का नाम है। इस देश में हरेक 1000 लोगों पर 1,300 गाड़ियां हैं।

यूरोपीय देश Liechtenstein में प्रति 1,000 व्यक्तियों पर गाड़ियों की संख्या 1,193 है। अंडोरा में यह संख्या 1,050, मोनैको में 910 और न्यूजीलैंड में 884 है। इस लिस्ट में अमेरिका सातवें नंबर पर है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में प्रति 1,000 लोगों पर 831 गाड़ियां हैं। कनाडा और फिनलैड में यह आंकड़ा 790 है। इसी तरह माल्टा में प्रति 1,000 लोगों पर 786 गाड़ियां हैं। लक्जमबर्ग में यह आंकड़ा 784 और ऑस्ट्रेलिया में 782 है। इटली में प्रति 1,000 लोगों पर 755 गाड़ियां, एस्तोनिया में 720, पोलैंड में 687, फ्रांस में 668, चेक रिपब्लिक में 648, जर्मनी में 628 और स्पेन में 627 गाड़ियां हैं।

एशिया में नंबर वन
एशिया में प्रति 1,000 लोगों में सबसे ज्यादा गाड़ियां जापान में हैं। वहां 1,000 लोगों पर 624 गाड़ियां हैं। यूके में यह संख्या 600, कतर में 591, मलेशिया में 542, साउथ कोरिया में 485, रूस में 395, इजरायल में 390, यूएई में 354, तुर्की में 254 और चीन में 226 है। इसके मुताबिक भारत में 1,000 लोगों पर 59 गाड़ियां हैं। पाकिस्तान की बात करें तो वहां 1,000 लोगों के पास 29 गाड़ियां हैं जबकि बांग्लादेश में यह संख्या 27 है। नॉर्थ कोरिया में प्रति 1,000 लोगों पर केवल एक गाड़ी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry