अलाप्पुझा में नौका दौड़ के दौरान पलटी नाव, 25 महिलाओं को बचाया गया सुरक्षित

देश

तिरुवनंतपुरम
केरल के अलाप्पुझा में सोमवार को नौका दौड़ के दौरान एक नाव पलट गई। नाव पर 25 महिलाएं सवार थी। राहत की बात यह रही की सभी को बचा लिया गया है और किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ महिलाओं को मामली चोटें आई है और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

नौका दौड़ के दौरान हुआ हादसा
केरल की सबसे पुरानी नौका दौड़ में से एक चंपाकुलम मूलम वल्लम काली तटीय जिले अलाप्पुझा में शुरू हुई थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि यह घटना पंबा नदी पर नौका दौड़ के दौरान हुई।

सभी महिलाएं सुरक्षित
महिलाओं को बचाने के लिए कई नाव मौके पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया। चोटिल महिलाओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं, कुछ महिलाएं को अलाप्पुझा सरकारी मेडिकल कॉलेज में निगरानी में रखा गया हैं। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry