बिहार में अफसर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर चाकू से गोद डाला, क्या है मामला?

राज्य

बेगूसराय
बेगूसराय में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जब मुख्य बाजार के बुद्धद्वार के पास सीओ शिवेंद्र कुमार के निजी आवास पर घुसकर उन्हें चाकू गोदकर घायल कर दिया गया। घटना बुधवार देर शाम की है। लोगों ने गंभीर हालात में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बखरी के निवर्तमान सीओ शिवेंद्र कुमार का हाल में गया तबादला हुआ है।

घर में घुसकर सीओ पर हमला
हालांकि सीओ शिवेंद्र कुमार बखरी में ही निजी आवास पर रहते हैं। अभी नए सीओ को कार्यभार नहीं सौंपा गया है। बुधवार की शाम वे अपनी निजी आवास पर थे। इसबीच एक शख्स अचानक उनके कमरे में आ धमका और उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वह शख्स काफी देर से उनके आवास के नीचे बैठा था। शोरगुल सुनकर मकान मालिक रविंद्र प्रसाद वर्मा जब पहुंचे तो उन पर भी उसने हमला कर दिया।

हमले की वजह का पता नहीं
घटना के बाद सीओ तथा मकान मालिक को कमरे में बंद कर वह भागने लगा। मकान मालिक के शोर मचाने पर लोगों ने हमलावर शकरपुरा गांव निवासी मोहन कुमार को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की पहचना मोहन कुमार के तौर पर हुई है। और पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है। हालांकि अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आ सकी है। आखिर शख्स ने घर में घुसकर सीओ पर चाकू से हमला क्यों किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry