नई दिल्ली
भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर क्रिकेट के गलियारों में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस बीच क्रिकेट के मैदान पर माही के सबसे अजीज यार सुरेश रैना ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया। रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें धोनी के साथ उनकी कई पुरानी यादों की तस्वीरें हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस हिंदी सॉन्ग वो दिन भी क्या दिन थे चल रहा है। कई फैंस माही और रैना का यह याराना देख इमोशन हो गए हैं।
सुरेश रैना ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा 'मेरे बड़े भाई धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पिच साझा करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया है वह अटूट है। एक लीडर और दोस्त दोनों के रूप में आपकी ताकत मेरी मार्गदर्शक रही है। आने वाला साल आपके लिए खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। चमकते रहो, नेतृत्व करते रहो और अपना जादू फैलाते रहो।'
क्रिकेट के गलियारों में धोनी और रैनी की जोड़ी को जय-वीरू की जोड़ी के नाम से जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए कई साल खेलने से लेकर आईपीएल में भी इन दोनों ने लंबे समय तक एक ड्रेसिंग रूम शेयर किया। वहीं जब रिटायरमेंट की बात आई तो वह भी इनकी जोड़ी साथ नजर आई। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को 7 बजकर 29 मिनट पर अपने संन्यास का ऐलान किया, फैंस अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि सुरेश रैना ने भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी को जहां थाला के नाम से जाना जाता है, वहीं रैना को चिन्ना थाला के नाम से। इन दोनों ने भारत और चेन्नई सुपर किंग्स को एक साथ मिलकर कई मैच जिताए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

