सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल होगी फिल्म प्रोजेक्ट के

मनोरंजन

मुंबई

कमल हसन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अमेरिका में होने जा रहे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी। इवेंट में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। साथ ही डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म प्रोजेक्ट के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट का हिस्सा बनने वाली पहली इंडियन फिल्म बन जाएगी। ये इवेंट 20 से 23 जुलाई के बीच होगा।

ये जानकारी देते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर व्याजयंती मूवी ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा- प्राउड मोमेंट! सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट हम आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया- ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये प्रोजेक्ट कितना बड़ा और जरूरी है। व्याजयंती मूवीज और नाग सर और पूरी टीम को शुभकामनाएं। मुझे इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने और इतना प्यार देने के लिए भी शुक्रिया! इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा- मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं जो सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।  वेंट में डायरेक्टर नाग आश्विन के साथ कमल हसन, प्रभास और दीपिका पादुकोण शामिल होंगे। इवेंट के दौरान प्रोजेक्ट के की टीम फिल्म का टाइटल, ट्रेलर और रिलीज डेट अनाउंस करेगी।

वैरायटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट में फिल्म व्या जयंती मूवीज 19 जुलाई को इवेंट की ओपनिंग पार्टी में फैंस के लिए फिल्म की एक्सक्लूसिव फुटेज भी शेयर करेंगे इसके बाद 20 जुलाई को फिल्म की टीम- ह्यये है प्रोजेक्ट के: माइथोलॉजी पर बेस्ड इंडिया की पहली साई-फाई फिल्म की पहली झलक नाम का एक पैनल होस्ट करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry