नई दिल्ली
हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाले कांवड़ियों का नोएडा आना शुरू हो गया है। रविवार शाम या सोमवार से कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है, इसलिए कालिंदी कुंज रास्ते पर दिल्ली की ओर जाने के लिए एक सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा।
यातायात पुलिसकर्मी रविवार से व्यवस्था संभाल लेंगे। नोएडा-ग्रेनो में 250 पुलिसकर्मी कांवड़ ड्यूटी में लगाए जाएंगे। अभी सिर्फ चिल्ला बॉर्डर पर ही दो-तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी कांवड़ियों को सड़क पार कराने के लिए लगाए गए हैं। रविवार से ओखला पक्षी विहार रूट पर और कालिंदी कुंज पर भी 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि रविवार शाम या सोमवार सुबह से कालिंदी कुंज रास्ते पर दिल्ली की ओर जाने के लिए एक सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक के लिए बंद की जाने वाली सड़क पर दिल्ली की तरफ कांवड़ियों को भेजा जाएगा। ओखला पक्षी विहार रास्ते में भी बीच-बीच में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

