सुश्री उमा दीदी के व्यक्तित्व विकास में स्व. श्री लोधी का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के गौरव स्व. श्री लोधी के पुण्य-स्मरण दिवस कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्व. श्री स्वामी प्रसाद लोधी जनता के हित में मेहनत, ईमानदारी और संकल्प शक्ति के साथ कार्य करते रहे। वे जीवन के हर क्षण का सदुपयोग करते थे। उनकी स्मृतियां अनेक हैं। इन स्मृतियों से उनकी उपस्थिति हमारे बीच हमेशा सजीव बनी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रवीन्द्र भवन में बुंदेलखंड के गौरव स्व. श्री लोधी के पुण्य-स्मरण दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्व. श्री लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुश्री उमा दीदी को आगे बढ़ाने और उनके व्यक्तित्व के विकास में स्व. श्री लोधी का महत्वपूर्ण योगदान है। दीदी ने भाई साहब की अंतिम वर्षों में जो सेवा की वह अद्भुत है। सुश्री उमा दीदी उनके सामने आती थी तो उनके चेहरे पर झलकने वाली प्रसन्नता सहज ही देखी जा सकती थी।

सुश्री उमा 'दीदी' अनंत शक्तियों का भंडार हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुश्री उमा 'दीदी' अनंत शक्तियों का भंडार हैं। वे जनहित में जान हथेली पर रखकर संघर्ष करती हैं। मैं उनके साथ बचपन से काम कर रहा हूँ। देश और प्रदेश की राजनीति में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने कई विकास कार्यों की नींव रखी। स्व. श्री लोधी ने उसी तरह उमा दीदी का ध्यान रखा, जैसे पिता-पुत्री का ध्यान रखता है। ऐसा समर्पण दुर्लभ ही देखने को मिलता है। स्व. श्री लोधी जुझारू और जुनूनी थे। सुश्री उमा दीदी को मध्यप्रदेश के रत्न के रूप में गढ़ने वाले मनीषी स्व. श्री लोधी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

स्व. श्री लोधी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता की

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री लोधी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता की। चाहे लोधी समाज संगठन की बात हो या अन्य समुदायों के कल्याण की, वे सभी के हित में सतत् प्रत्यनशील रहते थे। बुंदेलखंड अंचल के विकास के लिए भी अथक प्रयास किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री लोधी के पुत्र श्री नील माधव और पुत्री सुश्री नित्या को आशीर्वाद दिया।

शराब नीति में प्रदेश बन गया मॉडल स्टेट – सुश्री उमा भारती

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में नई शराब नीति बनाकर अद्भुत कार्य किया है। मध्यप्रदेश में एक साथ ढाई हजार अहाते बंद किए गए हैं। शराब नीति में प्रदेश मॉडल स्टेट बन गया है। श्री चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry