तमन्ना भाटिया ने जेलर के गाने कावाला पर किया डांस

मनोरंजन

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म जेलर का गाना ‘कावाला’ पर डांस किया है। हाल ही में फिल्म जेलर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म जेलर के ट्रेलर में तमन्ना भाटिया,रजनीकांत के साथ कावाला गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस गाने को शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है। अनुराज कामराज ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने पर अपनी डांस वीडियो शेयर की है। वीडियो में तमन्ना के साथ बैकग्राउंड में दो और डांसर्स भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, यदि आप पर अब तक इस गाने का नशा नहीं चढ़ा है तो हुकस्टेप ये रहा।सोशल मीडिया पर तमन्ना की डांस वीडियो पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म जेलर के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म जेलर में रजनीकांत, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, योगी बाबु, वसंत रवि और विनायकन नजर आएंगे। दक्षिण भारतीय स्टार मोहनलाल इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दिखेंगे। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म जेलर इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।

 

जेनेलिया देशमुख की फिल्म ट्रायल पीरियड का गाना धप्पा रिलीज

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख की आने वाली फिल्म ट्रायल पीरियड का पहला गाना धप्पा रिलीज हो गया है।

अलेया सेन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ट्रायल पीरियड में जेनेलिया देशमुख, मानव, शक्ति कपूर, शीबा चड्डा, गजराज राव और जिदान ब्रेज जैसे कलाकार हैं।ट्रायल पीरियड का पहला गाना धप्पा रिलीज हो गया है। 'धप्पा' गाना को मागो और मयंक ने कंपोज किया है, जिसके बोल सिद्धांत मागो ने तैयार किए हैं। गाने को सलोनी अग्रवाल, याशिका सिक्का, और मयंक मेहरा ने अपनी आवाज दी है।

ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस, जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, क्रोम पिक्चर्स प्रोडक्शन, हेमंत भंडारी, अमित रविंदरनाथ शर्मा और अलेया सेन द्वारा निर्मित ट्रायल पीरियड 21 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

अपनी 22 इंच की कमर को मिस करती हैं सायरा बानु

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानु अपनी 22 इंच की कमर को मिस करती हैं। सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने 22 इंच की कमर नहीं होने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा है कि जब वह जवान थी, तब उनकी कमर इतनी ही थी। सायरा बानो ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। फोटो में जवान सायरा बानो नजर आ रही है। उन्होंने सलवार कमीज पहन रखी है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। तस्वीरें शेयर करते हुए सायरा बानु ने लिखा है, 22 इंच की कमर वाले दिन कब के चले गए। काश अगर टाइम रुक गया होता। सायरा की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry