बिहार
मानसून सत्र के दूसरे दिन भी बिहार विधानसभा में विपक्षी बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कि बीजेपी के विधायकों ने हंगामा करना शुरू हो गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद जोरदार हंगामा शुरू हो गया। तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा के विधायक मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। कुछ नेताओं ने सदन में कुर्सी भी पटक दिया। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को उम्मीद के मुताबिक हंगामे के साथ शुरू हुआ। विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल बीजेपी के विधायक सदन में हंगामा करने लगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरीय नेता विजय कुमार सिन्हा ने लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मंत्रीमंडल से हटाने की मांग की। कहा कि वे खुद इस्तीफा दें या नीतीश कुमार उन्हें बर्खास्त कगें।
बीजेपी नेताओने पूर्व के मंत्रियों से इस्तीफा लिए जाने का हवाला दिया। जब जीतन राम मांझी, मंजु वर्मा, मेवालाल चौधरी को केस दर्ज होने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया तो चार्जशीट दायर तेजस्वी को सीएम कैसे बर्दाश्त कर रहे हैं। उनकी जमीर कैसे गवाही दे रही है। उन्होंने तेजस्वी का बचाव करने के लिए सीएम के इस्तीफे की भी मांग की। इसके बाद जोरदार शोर शुरू हो गया। भाजपा सदस्य सीएम नीतीश के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे।
इसके बाद भाजपा के विधायक अपनी मांगो को लेकर सदन के वेल में उतर आए और हंगामा करने लगे। विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा नेताओं को शांत रहने के लिए बार बार आग्रह किया और अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। इसके बाद भी भाजपा विधायक नहीं माने। एक पूर्व मंत्री ने कुर्सी उठा लिया और जोर जोर से हंगामा करने लगे। इन हालातों को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित किए जाने की घोषणा कर दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

