PM मोदी बड़े फेरबदल की तैयारी में, आज हो सकता है कैबिनेट का विस्तार…इनको मिल सकता है मौका

राजनीती

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल का आखिरी बार पुनर्गठन कर सकते हैं और इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों के कुछ नेताओं को जगह दिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आज दोपहर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है जबकि 6 से अधिक मंत्रियों को सरकार से हटा कर पार्टी के संगठन में भेजे जाने की चर्चा है।

 सूत्रों के अनुसार अनेक मंत्रियों ने तो अपने मंत्रालय के कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है। वे मंत्रिमंडल में पुनर्गठन में अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहले राजधानी से बाहर जाने का कार्यक्रम था जिसे शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए रद्द कर दिया गया है। भाजपा  ने बीती 4 जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले थे, इनमें तेलंगाना में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई थीं।

मोदी कैबिनेट में इनको जगह
मोदी कैबिनेट के नए चेहरों में पश्चिम चंपारण से तीन बार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के भी शामिल होने की चर्चा है। संभावना है उन्हें पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन दोनों के अलावा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद को केंद्रीय कैबिनेट में फिर से जगह मिल सकती है। मोदी मंत्रिमंडल में चिराग पासवान नया चेहरा हो सकते हैं।

 
NDA की बैठक
एनडीए में कुछ नए दलों के शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। भाजपा ने 18 जुलाई को दिल्ली में NDA की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, लोजपा के चिराग पासवान और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात भी की थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry