राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह ,मुंंह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में हुआ। सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक मुंह पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस प्रदेश में मौन सत्याग्रह कर रही है,न्यायालय का हम भी सम्मान करते हैं,लेकिन राहुल गांधी के साथ गलत हो रहा है। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं। वह भाजपा के झूठ का पदार्फाश करते रहेंगे। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कांग्रेस को विश्वास है कि न्यायपालिका सत्य का साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा। पुराने कांग्रेस भवन के समक्ष काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। सभी ने मौन धारण कर अपना विरोध प्रदर्शित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry