कूनों में पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा, विदेशी टूरिस्ट की संख्या रही शून्य

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

श्योपुर जिले के कूनों अभयारण्य में पिछले तीन सालों से एक भी विदेशी पर्यटक नहीं आया है। जबकि यहां पर पिछले तीन साल में 32 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है। हालांकि पर्यटकों की संख्या में हर साल इजाफा होता जा रहा है।

विधायक सतीश सिकरवार के सवाल का वन मंत्री विजय शाह ने लिखित में दिए जवाब में बताया कि वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में एक भी विदेशी पर्यटक यहां पर नहीं आया। जबकि वर्ष 2020-21 में 903, 2021-22 में 1211 भारतीय पर्यटक और वर्ष 2022-23 में 1542 भारतीय पर्यटक यहां पर आए। इसी जवाब में यह बताया गया कि वर्ष 2018-19 में 17 और वर्ष 2019-20 में 44 विदेशी पर्यटक यहां पर आए थे।

वहीं इसी सवाल के जवाब में यह भी बताया गया कि पिछले तीन साल में यहां पर 32 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए की राशि खर्च हो चुकी है। जिसमें वन्यजीव पर्यावास का विकास करने पर दोनों साल में 16 करोड़ 84 लाख, राज्य कैम्पा से एक करोड़, केंद्रीय कैम्पा से 2 करोड़ 36 लाख और आईओसीएल से 1218 रुपए खर्च किए गए हैं। यहां पर अभी 17 वयस्क और एक शवक चीता जीतित हैं। तीन वयस्क चीते और तीन चीता शावकों की मृत्यु हो चुकी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry