राहुल गांधी को मिला अब नया ठिकाना, साउथ दिल्ली में रहेंगे; शीला दीक्षित से कनेक्शन

राजनीती

 नई दिल्ली

मानहानि केस में सजायाफ्ता होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता चली गई थी। इसके बाद उन्हें मिला सरकारी आवास भी खाली करा लिया गया था। वह अपनी मां के साथ नई दिल्ली में 10, जनपथ वाले बंगले में रहने लगे थे। अब खबर आ रही है कि वह दक्षिणी दिल्ली को अपना नया ठिकाना बना सकते हैं। उनके निजामुद्दीन ईस्ट बी2 इलाके में शिफ्ट होने की संभावना है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी जिस तीन-बीएचके वाले मकान में रहेंगे वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के परिवार का है। शीला दिक्षित ने अपने जीवन के आखिरी साल इसी घर में बिताए थे। वह 1991 से 1998 तक इस घर में रहीं। 2015 के बाद वह फिर उसी फ्लैट में शिफ्ट हो गईं।

हाल ही में उनके बेटे संदीप दीक्षित ने एक अनौपचारिक नोटिस जारी कर अपने परिचितों को उसी इलाके में अपना निवास स्थान A5 में शिफ्ट करने की सूचना दी।

राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद इस साल मार्च में लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 22 अप्रैल 2023 को अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया। वह अस्थायी रूप से अपनी मां सोनिया गांधी के साथ चले गए। दिल्ली समेत देशभर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी को रहने के लिए अपने घर देने की पेशकश की थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry