यूक्रेन को रूस के खिलाफ मिली लगातार तीसरी कामयाबी, मार गिराए 20 ड्रोन्स और 2 क्रूज़ मिसाइलें

दुनिया

कीव

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 16 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से इस जंग का ऐलान किया था और उनकी प्लानिंग कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करने की थी। पर इसमें रूस को कामयाबी नहीं मिली। युद्ध अभी भी जारी है। हालांकि इस युद्ध की यूक्रेन को अब तक भारी कीमत चुकानी पड़ी है। जान-माल के भारी नुकसान के साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध में अब तक रूस ने यूक्रेन पर कई बार हमले किए हैं। पर रूस के हमलों के खिलाफ यूक्रेन का डिफेंस भी सजग है और रुसी हमलों को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। रूस के खिलाफ अब यूक्रेन को लगातार तीन रातों में तीन कामयाबी मिल गई हैं।

मार गिराए 20 ड्रोन्स और 2 क्रूज़ मिसाइलें

यूक्रेन की एयर फोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बीती आधी रात के समय रुसी आर्मी के एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया। रुसी आर्मी ने देर रात यूक्रेन पर 20 ड्रोन्स से अटैक किया, पर यूक्रेनी एयर फोर्स ने सभी को मार गिराया। इतना ही नहीं, रुसी आर्मी ने देर रात यूक्रेन पर दो क्रूज़ मिसाइलें और 1 बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी। इनमें से 2 क्रूज़ मिसाइलों को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। जो बैलिस्टिक मिसाइल यूक्रेन में गिरी, उससे हुए नुकसान की जांच चल रही है।

यूक्रेन का बढ़ा मनोबल

पिछली तीन रातों में यूक्रेन ने रूस के 57 ड्रोन्स मार गिराए हैं, जो एक बड़ी बात है। साथ ही यूक्रेन ने रूस की 2 क्रूज़ मिसाइलों को ढेर करने में भी कामयाबी पाई है। यूक्रेन के डिफेंस की इस कामयाबी से उनका मनोबल भी बढ़ा है।

जल्द आ सकता है बड़ा मोड़

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में जल्द ही एक बड़ा मोड़ सकता है। इस युद्ध की वजह से रूस की आर्मी के कई सैनिक मारे जा चुके हैं। साथ ही रुसी आर्मी का मनोबल भी काफी गिरा हुआ है। वहीं यूक्रेनी आर्मी लगातार इस जंग में डटी हुई है। यूक्रेनी आर्मी ने लंबे समय तक इस युद्ध में सिर्फ डिफेंस के दम पर ही जंग लड़ी, पर कुछ समय पहले यूक्रेन ने काउंटरऑफेंस भी शुरू कर दिया है। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से यूक्रेन का मनोबल काफी बढ़ा है। कुछ दिन पहले ही अमरीका ने यूक्रेन को क्लस्टर म्यूनिशन्स देने का ऐलान किया है।

क्लस्टर म्यूनिशन्स में ऐसे बम और मिसाइल होते हैं जिनमें कई विस्फोटक सबम्यूनिशन्स होते हैं। इन हथियारों में बम या मिसाइल जिन्हें आसमान या ज़मीन से लॉन्च किया जाता है और ये अपने अंदर के सबम्यूनिशन्स को रिलीज़ कर देते हैं जिससे दुश्मन को ज़्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है और उसके ज़्यादा इलाके, हथियारों और आर्मी को टारगेट किया जा सकता है। ऐसे में अगर यूक्रेनी आर्मी युद्ध में रुसी आर्मी के खिलाफ क्लस्टर म्यूनिशन्स का इस्तेमाल करती है, तो इस युद्ध में उन्हें बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry