MP में आज से मानसून का नया सिस्टम एक्टिव, डेढ़ दर्जन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

MP में एक्टिव मानसून सिस्टम खूब पानी बरसा रहे हैं। शुक्रवार से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पूरा प्रदेश तरबतर हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होगी।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश जिलों में पिछले एक-दो दिन से बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि सेंट्रल यूपी के दक्षिण पार्ट में साइकोनिक सर्कुलेशन बना है। वहीं, एक ट्रफ लाइन वेस्ट एमपी से गुजर रही है। इससे बारिश की एक्टिविटी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद यह पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट हो जाएगा।

सिवनी में अब तक 20 इंच बारिश

    मध्यप्रदेश के सिवनी में अब तक 20 इंच तक बारिश हो चुकी है। इसके अलावा अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, इंदौर, नीमच, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुरकलां, विदिशा में 12 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

    वहीं, खरगोन, खंडवा, अशोकनगर, बड़वानी, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, सतना और रीवा में 8 इंच से कम बारिश हुई है। IMD भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 जून से अब तक 14% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 10% अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 18% अधिक बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में अलग-अलग सिस्टम एक्टिव रहेंगे। इससे बारिश का आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।

जानिए, कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

    भारी बारिश : विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है। ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है।

    हल्की बारिश : भोपाल, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

5 बड़े शहरों में मौसम का हाल

    भोपाल: यहां आज हल्की बारिश होने का अनुमान है। संभाग के विदिशा, रायसेन, सीहोर में तेज बारिश के आसार हैं।

    इंदौर: शहर में हल्की बारिश हो सकती है। जिले के कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।

    ग्वालियर: यहां भी हल्की बारिश का दौर चलेगा। संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है।

    जबलपुर: जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि शहर में हल्की बारिश के आसार है।

    उज्जैन: शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना नहीं है। रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry