24 घंटे बाद रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ में ये इंतजार आज से खत्म होने वाला है लेकिन प्रदेश के बाकी जिलों को 16 जुलाई का इंतजार करना होगा।इसके चलते शनिवार 15 से छत्‍तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर बारिश शुरू होगी। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से बारिश का प्रभाव और बढ़ेगा और अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा।

विभाग का कहना है कि इसके साथ ही शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। विभाग का कहना है मौसम का मिजाज आने वाले चार से पांच दिन ऐसा ही बना रहेगा और इन दिनों प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए,लेकिन दोपहर में धूप आने से हल्की उमस और गर्मी का अहसास भी रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस भी बढ़ने लगी थी।

शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है और कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण जून में सामान्य से कम वर्षा हुई है और एक जून से लेकर 13 जुलाई तक की स्थिति में भी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अब भरपुर वर्षा की उम्मीद जताई है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

रामानुजगंज में 3 सेमी, देवभोग-मैनपुर में 2 सेमी, कोरबा-भैरमगड़ में 1 सेमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अब अच्छी वर्षा की उम्मीद है।

बारिश नहीं होने से बढ़ रहा तापमान
प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा। यहां तापमान 36.6 डिग्री पहुंच गया है। जांजगीर जिले में भी 36.6 बलौदाबाजार में 33.9, बिलासपुर में 33.2, मुंगेली में 33.5 और रायपुर में 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बारिश नहीं होने से रात के तापमान पर भी असर देखने को मिल रहा है। बीती रात कोरबा में 21.4 डिग्री और सबसे ज्यादा बस्तर में 23.9 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट और उसके बाद उत्तर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। एक ऊपरी हवा चक्रवाती सिस्टम दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक मौजूद है। प्रदेश में अगले 24 घंटे कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। हांलाकि अब अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry