भोपाल
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाये गये नर चीता सूरज मृत अवस्था में पाया गया। शुक्रवार 14 जुलाई को चीता निगरानी दल द्वारा सुबह 6.30 बजे पालपुर पूर्व परिक्षेत्र के मसावनी बीट में नर चीता 'सूरज' को सुस्त अवस्था में लेटा पाया, चीता के गले में मक्खी उड़ती देखी गई, पास जाने पर चीता उठकर दौड़ कर दूर चला गया।
निगरानी दल ने चीता 'सूरज' की हालत की सूचना वायरलेस से तत्काल पालपुर स्थित कंट्रोल रूम को दी। वन्य-प्राणी चिकित्सक दल एवं क्षेत्रीय अधिकारी लगभग सुबह 9 बजे मौके पर पहुँचे। लोकेशन ट्रेस करने पर चीता सूरज मौके पर मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण चीता सूरज के गर्दन एवं पीठ पर घाव होना पाया गया। मृत्यु के कारण की विस्तृत रिपोर्ट वन्य-प्राणी चिकित्सकों के दल द्वारा शव परीक्षण के बाद स्पष्ट होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

