सौजन्य भेंट करने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष के मुख्य सचिव कलेक्टर टीकमगढ़ कार्यालय,,,

फर्श से अर्श तक

 टीकमगढ़
जिला टीकमगढ़ नवागत कलेक्टर श्रीमान अवधेश शर्मा के कार्यालय पहुंचे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के मुख्य सचिव माननीय रामरतन दीक्षित जी

आपको बता दें कि टीकमगढ़ जिले के नवागत कलेक्टर श्रीमान अवधेश शर्मा के कार्यालय पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मध्य प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जी के निर्देशन मे जिला अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानव सुरक्षा संगठन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव माननीय राम रतन दीक्षित जी के नेतृत्व में टीकमगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष अपने समस्त पदाधिकारियों सहित सौजन्य भेंट करने पहुंचे।
 
नवागत कलेक्टर श्रीमान अवधेश शर्मा को संगठन की तरफ से सौजन्य सम्मान फूल माला पहनाकर, फूल गुच्छौ को देकर ,साल उड़ाकर, श्रीफल एवं सम्मान पत्र के साथभेंट किया गया।

टीकमगढ़ जिले के नवागत कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब मेरी जरूरत होगी मैं आपके संगठन के साथ रहूंगा।

सौजन्य भेंट में संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय मुख्य सचिव रामरतन दीक्षित एवं कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ प्रसाद विश्वकर्मा,
बाबूलाल रैकवार पवन सोनी ,महेंद्र दुबे ,ऋषभ सोनी नारायण दास गुप्ता जिला सीनियर मीडिया प्रभारी हरिशंकर जड़िया  राम सिंह यादव सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry