54 लाख की हीरे के पत्थर के साथ दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

गरियाबंद

मैनपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 -सी में 54 लाखों रुपए के 24 नग हीरे के पत्थर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग में हीरा बेचने के फिराक में दो युवक ग्राहक की तलाश में घुमने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना गरियाबंद पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को दिया गया।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मैनपुर पुलिस मैनपुर से मात्र 8 किलोमीटर दूर गरियाबंद नेशनल हाईवे सडक में दबनाई नाला के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक से पूछताछ किया, युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 54 नग कीमती हीरा रत्न बरामद किया गया। आरोपी सैयद हुसैन खान (35) विजयवाड़ा के पास से 30 नग हीरे बरामद किया गया वहीं दूसरा आरोपी कमाल खान (38) धवलपुर गरियाबंद के पास से 24 नग हीरे बरामद किया गया है। हीरा को कागज की पोटली बनाकर जेब में छिपा कर रखा गया था, जिसकी अनुमानित लागत 3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। मैनपुर पुलिस द्वारा धारा 379, 34, 4-21 माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry