प्रदेश में अधो-संरचना विकास की प्रक्रिया जारी : लोक निर्माण मंत्री भार्गव

मध्य प्रदेश राज्य

1200 करोड़ के 32 निर्माण कार्य स्वीकृत
622 करोड़ से बनेंगे 14 रेलवे ओवर ब्रिज

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में सुद्दढ़ अधो-संरचना विकसित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण 32 निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इनमें 622 करोड़ 30 लाख के 14 रेलवे ओवर ब्रिज, 103 करोड़ 41 लाख के 3 पुल तथा 474 करोड़ 2 लाख रूपये से 15 सड़क मार्ग को मंजूरी दी गई है। मंत्री भार्गव ने कहा सतना जिले में तीर्थ यात्रियों की सुविधा केलिए माँ शारदा देवी रोप-वे गेट से घंटाघर तक 4 कि.मी. सड़क मार्ग के लिए 25 करोड़ रूपये की विशेष स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह ने बताया कि केन्द सरकार के 50 प्रतिशत सहयोग से 14 रेलवे ओवर ब्रिज को प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। इनमें रायसेन जिले में भीम बैटका के समीप भोपाल-इटारसी सेक्शन पर 40 करोड़ 89 लाख, नरसिंहपुर जिले में इटारसी जबलपुर सेक्शन पर 58 करोड़ 51 लाख, शाजापुर जिले में मक्सी से देवास मार्ग पर मक्सी शहर ओल्ड एबी रोड एनएच उज्जैन-भोपाल रेल सेक्शन पर 29 करोड़ 51 लाख, रतलाम जिले में मोरवनी मार्ग रतलाम गोधरा रेल खण्ड पर 23 करोड़ 52 लाख, इंदौर जिले में लसुडिया मोरी मार्ग पर 31 करोड़ 53 लाख, नीमच जिले में रतलाम चंदेरिया सेक्शन पर 62 करोड़ 72 लाख, हरदा जिले में टिमरनी के पोखरनी करताना मार्ग पर 57 करोड़ 24 लाख रूपये, सागर जिले में सागर बायपास एनएच-26, 86 और 26ए मार्ग एवं बीना-कटनी रेलवे सेक्शन पर 49 करोड़ 12 लाख, नर्मदापुरम् जिले सोहागपुर मढ़ई मार्ग में इटारसी-जबलपुर पर 23 करोड़ 19 लाख एवं सोहागपुर-पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग में इटारसी-जबलपुर सेक्शन पर 27 करोड़ 67 लाख, निवाड़ी जिले में झाँसी-मानिकपुर सेक्शन पर 33 करोड़ 86 लाख, उज्जैन जिले के इंदिरा गांधी चौराहा से चामुण्डा माता चौराहा के बीच फ्रीगंज पर 91 करोड़ 76 लाख, नरसिंहपुर जिले में इटारसी-जबलपुर मार्ग पर 46 करोड़ 87 लाख और इटारसी-जबलपुर-करकबेल श्रीधाम मार्ग पर 45 करोड़ 84 लाख रूपये से रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई।

प्रमुख सचिव सिंह ने बताया कि 3 पुल, जिनमें पन्ना जिले में नेहरा-नेहरी के समीप केन नदी पर 39 करोड़ 52 लाख, बालाघाट जिले में डोगरमाली घाटी महाराष्ट्र राज्य सीमा से धापेवाड़ा मार्ग में बैनगंगा नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण 34 करोड़ 42 लाख और अशोकनगर में मल्हारगढ़ बीना मार्ग पर बेतवा नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण 29 करोड़ 44 लाख रूपये से बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है।

साथ ही छतरपुर जिले में सटई मार्ग पर 38 करोड़ 31 लाख, टीकमगढ़ जिले में जतारा से रानीगंज तिगैला एनएच-539 पर 42 करोड़ 59 लाख, सीधी जिले में कपूरी बघउ बिठौली सजवानी मार्ग पर 43 करोड़ 17 लाख, सतना जिले में माँ शारदा देवी रोप-वे गेट से घंटा घर मार्ग पर 25 करोड़ 16 लाख एवं मैहर बायपास से मैहर नागौद मार्ग फोरलेन उन्नयन केलिए 59 करोड़ 47 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। धार जिले कुक्षी डही मार्ग पर 38 करोड़ 97 लाख, बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर स्थित नेपा फाटा से नेपानगर मार्ग पर 22 करोड़ 99 लाख रूपये, मुरैना जिले में एनएच-552 से बागचीनी (नंदपुरा) एबी केनाल मार्ग पर 37 करोड़ 5 लाख रूपये से एवं एमएस रोड़ से एनएच 551 एक्स्टेंशन (राम मंदिर संबलगढ़) से झुंडपुरा नगर पंचायत मार्ग पर 29 करोड़ 38 लाख, ग्वालियर जिले में स्व. माधवराव सिंधिया मूर्ति शताब्दीपुरम से ग्राम भदरौली मार्ग पर 21 करोड़ 15 लाख रूपये, नर्मदापुरम् जिले में कोहदा लालपानी तिकलसिंदूर राँझी भातना नयागांव पीपलगोटा मार्ग पर 46 करोड़ 24 लाख, हरदा जिले में हरदा-खण्डवा रिंग रोड़ पर 23 करोड़ 90 लाख रूपये, रायसेन जिले में सिलवानी बटेरा मार्ग से गहलवानी त्रिलोकचंद प्रतापगढ़ गुंदरई पर 21 करोड़ 81 लाख से और सिलवानी-बटेरा मार्ग से उमरझिर-पिपलिया केवट-घाटखेडी-चुन्हेटिया-चंदन पिपरिया मार्ग का उन्नयन के लिए 23 करोड़ 21 लाख तथा उज्जैन जिले में उन्हेल, करनावद, कढ़ाई गुराड़िया सांगा, महिदपुर मार्ग के लिए 22 करोड़ 15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry