दतिया
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इससे पहले पीठ पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने पीठ की परंपरा अनुसार पीले रंग की धोती पहनी और उसके बाद मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 20 मिनिट तक पूजा अर्चना की। पीठ पर स्थित अन्य मंदिरों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने माथा टेका और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। पीठ पर पूजा अर्चना के बाद दिग्विजय सिंह उनाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने रवाना हो गए।
यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर चंबल अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे 21 जून को प्रस्तावित प्रियंका गांधी की यात्रा के मद्देनजर वे समर्थन जुटाने के लिए आए हुए हैं। वे यहां पर डबरा, दतिया, भितरवार आदि में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर आएंगे। यहां पर वे कार्यकर्ताआें से मिलेंगे और बारादरी चौराहे पर सभा भी लेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

