राष्ट्रपति ने मप्र के 15 कलेक्टरों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को सम्मानित किया। इनमें मध्य प्रदेश के 15 कलेक्टरों को 'भूमि सम्मान' प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित होने वाले जिला अधिकारियों और विभागीय टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के 15 जिलों सहित देश के कुल 75 जिलों कलेक्टर्स को ''भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र'' से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस उपलब्धि के लिए राजस्व विभाग, तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी, सभी संबंधित जिला कलेक्टर तथा राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन में लगी टीम को बधाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया को डिजिटल रिकार्ड संधारण कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्यों के संपादन पर पुरस्कृत किया। इसी तरह हरदा जिले के कलेक्टर ऋषि गर्ग, अपर कलेक्टर डीके सिंह और राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी तथा अनूपपुर जिले के कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तथा एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक केवी व डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख दीपक पांडेय को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा भोपाल, उमरिया, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, सिंगरौली और सीधी जिले के अधिकारियों को भी डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम' के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry