शिवगंगा में एक खुली जेल का अद्भुत नजारा, खेती से लेकर फल-सब्जियां उगाते नजर आए 50 कैदी

देश

तमिलनाडु
तमिलनाडु के शिवगंगा में एक खुली जेल का नजारा देख आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां लगभग 50 कैदियों को कृषि भूमि पर खेती करने के लिए लाया गया है। इन सभी कैदियों को जेल में सही व्यवहार रखने के आधार पर लाया गया है। इसको लेकर जेल के डीआइजी पलानी ने कहा, 'कैदियों का चयन जेल में उनके व्यवहार के आधार पर किया गया है।'

क्या करते है सभी कैदी?
DIG पलानी ने बताया की ये सभी कैदी जैविक तरीके से गन्ना, नारियल के पेड़, अमरूद के पेड़ और सब्जियां उगाते हैं। इसके अलावा, वे गाय, बकरी और मुर्गियों की देखभाल के अलावा कचरे का भी ख्याल रखते हैं। साथ ही प्राकृतिक खाद भी तैयार करते हैं।

समाज से जुड़ने में मिलेगी मदद
जेल के डीआइजी ने आगे बताया की 'इस गतिविधि से कैदियों को सजा के बाद समाज से आसानी से जुड़ने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उत्पादन करना है जिसे जनता के लिए जेल और बाजार में भेजा जाता है। इस गतिविधि के लिए कैदियों को वेतन दिया जाता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry