भोपाल
प्रदेश पुलिस के 49 पुलिस अफसर और जवानों को आज डीजी डिस्क और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसमें सात अफसर और जवान दस्यु विरोधी अभियान, नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे। जबकि 15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट कार्य करने पर 37 पुलिस अफसरों और चार अन्य अफसर एवं जवान शामिल हैं।
इसमें नारकोटिक्स, साइबर, जिला बल, विशेष सशस्त्र बल, स्पेशल ब्रांच आदि के अफसर और जवान हैं। इन सभी को आज शाम को डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना यह डिस्क और प्रशस्ति पत्र देंगे।
इन्हें मिलेगा डीजी डिस्क
एएसपी सुंदर सिंह कनेश, एएसपी भौरी डेनियल जोसफ, डीएसपी रेडियो नरेश दयाल सक्सेना, तरुण पटेल सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी बिसबल, मनोज बैस निरीक्षक रेडियो, उमाशंकर तिवारी एसएएफ निरीक्षक, राजेश तिवारी एसआई मुख्यमंत्री सुरक्षा सहित 37 लोगों को 15 वर्ष की बेहतर सेवा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
वहीं दस्यु और नक्सल विरोधी और अन्य अभियानों के दौरान प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त होने पर एटीएस खंडवा के प्रधान आरक्षक दीप सिंह यादव, रामशंकर इवने, शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक एटीएस खंडवा अशोक कुमान चौहान, नरेंद्र कुमार, बंटी खान और गजेंद्र सिंह सिकरवार को डीजी डिस्क और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

